Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा और क्वाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : दो वारदातों का खुलासा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 सितम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा और क्वाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से दो वारदातों का खुलाशा हुआ है। आरोपियों की पहचान सुंदर निवासी सनौली खुर्द व गुलसनोवर निवासी बूड़ खतोली मुजफ्फरनगर हाल किरायेदार लोनी गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया 35 किलों तांबा बरामद कर अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान सनौली हरिद्वार रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक प्लास्टिक के कट्टे में तांबे की तार लेकर गांव सनौली में अड्डे पर खड़े है। युवकों के पास तार चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सुंदर पुत्र कालूराम निवासी सनौली खुर्द व गुलसनोवर पुत्र नूरहसन निवासी बूड़ खतोली मुजफ्फरनगर हाल किरायेदार लोनी गाजियाबाद यूपी के रूप में बताई। कट्टे में रखी तार बारे पूछताछ की दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियो ने जूलाई व जून में गांव चुलकाना के खेतों में दो अलग-अलग स्थान पर रखे ट्रांसफार्मर से चोरी करने बारे स्वीकारा। ट्रांसफार्मर चोरी की दोनों वारदातों बारे थाना समालखा में मुकदमें दर्ज है। आरोपी ट्रांसफार्मर से चोरी किये ताबे को बेचने के लिए यूपी जाने की फिराक में बुधवार को सनौली अड्डे पर वाहन के इंतजार में खड़े थे।

प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों से चोरी की निम्न दो वारदातों को खुलासा हुआ

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 29 जुलाई की रात गांव चुलकाना में दिनेश के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी किया। समालखा बिजली बोर्ड में तैनात एसडीओ चांद की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर 23 जून की रात गांव चुलकाना में गीता देवी पत्नी अनिल निवासी चुलकाना के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी किया। समालखा बिजली बोर्ड में तैनात एसडीओ रवि कुमार की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।

Comments