यूथ वीरांगनाएं संस्था ने एम आर एस विद्या मंदिर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : यूथ वीरांगनाएं संस्था ने लड़कियों को बताया कि आज के युग में हर किसी में जितने हो सकें अधिक से अधिक गुण होने चाहिएं। चाहे वह पढ़ाई लिखाई हो, कंप्यूटर , मशीनें, सिलाई, कढ़ाई यहां तक कि हवाई जहाज भी महिलाएं चलाना सीख सकते हैं। ऐसे में हाथों में मेंहदी लगाना कौनसी बड़ी बात है। कोशिश करते रहना चाहिए ।

यूथ वीरांगनाएं संस्था समय समय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन करते रहते हैं ।
कल संस्था ने स्कूल में करवा चौथ त्यौहार से एक दिन पहले मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें बच्चों ने बढ़–चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्य गीता छाया, अंजू, गीता सपरा, निशा गुप्ता व स्कूल के अध्यापकगण चंचल एवं प्रधानाचार्य समीक्षा सेठी मौजूद रहे।

Comments