Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों  को राज्यसभा सांसद ने किया पुरस्कृत।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 25, 2022 Tags: , , , ,

 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी दिया गया लाभांश पत्र

BOL PANIPAT : 25 दिंसबर। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
सुशासन दिवस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व उपायुक्त सुशील सारवान ने पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिला के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा विगत दिनों ही शुरू की गई चिरायु हरियाणा योजना तथा बीपीएल श्रेणी के तहत पीले व गुलाबी कार्डो के रूप में लाभार्थियों को लाभांश पत्र भी वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सूची के तहत बीएलओ का कार्य सराहनीय रूप में करने पर जेबीटी अध्यापक/अध्यापिका विकास कुमार, राजेश दत्त, रघुवीर सिंह तथा ज्योति बाला को जिला प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र दिया गया। इसी कड़ी में पंचायत विकास विभाग के लिपिक गजराज सिंह तथा सहायक अशोक कुमार को भी प्रशंसा पत्र दिया गया। उत्कृष्टï कार्य करने के लिए रवि कुमार पटवारी तहसील पानीपत, आईटीआई प्रिंंसिपल कृष्ण कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामपाल जागलान तथा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विनय रावल सहित जीएम रोड़वेज कुलदीप जांगड़ा को भी प्रशंसा पत्र दिया गया है।
सुशासन दिवस के इस कार्यक्रम में पात्र व्यक्तियों को लाभांश पत्र भी वितरित किए गए। जिनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से चंदा देवी, मोई, तोशिबा, साहिर तथा कलावती आदि को मौके पर ही चिरायु हरियाणा योजना के तहत आयुषमान कार्ड वितरित किए गए। इसी कड़ी में खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा पात्र बीपीएल परिवारों को नई योजना के तहत पीले व गुलाबी कार्ड वितरित किए गए।

Comments