जी. डी. गोयंका में हर्षोउल्लास से किया गया रावण दहन
BOL PANIPAT : जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में विजयदशमी का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तदोपरांत प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी के बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबके मन को मोहा । बच्चों ने लगुनाटिका के माध्यम से कैसे रामवनवास हुआ से लेकर सीताहरण, रावण वध का वर्णन प्रस्तुत किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने दशहरे के पावन पर्व पर सबको हार्दिक बधाई दी । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बधाई देते हुए सबको मन के बुरे विचारों का दहन करने को ही बुराई पर अच्छाई की जीत बताया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा इस पावन पर्व की सबको बधाई देते हुए दशहरा क्यों मनाते है और पानीपत दशहरा कमेटी के बारे में बच्चों को बताया। तदोपरांत दशरथ-नदंन श्री राम की आरती कर बुराई पर जीत का संदेश देते हुए रावण दहन किया तो जय श्री राम के नारों से छात्रों ने विद्यालय के प्रांगण को हर्षोउल्लास से भर दिया । चेयरमैन सर ने अंत में बच्चों को मिठाई बाँट कर मुंह मीठा कराया । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी. ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, शिक्षक वर्ग व छात्र वर्ग मौजूद रहे ।

Comments