Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 30 दिसंबर :पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की नशा मुक्त टीम ने मंगलवार को बुड़शाम गांव के सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे के खिलाफ प्रेरित किया।

टीम द्वारा इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे विस्तार से बताया गया। और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई। नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है।

जिला में नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें नशे से दूर रहना होगा। नशे से दूर रहेंगे तो जीवन में हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं।
नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनों को तो खत्म करता ही है साथ ही हमें अंदर से खोखला भी बनाता है। नशा किसी के दुख दर्द कम करने का साधन नहीं है बल्कि नशा धीरे धीरे व्यक्ति को समाप्त कर देता है। नशा मुक्त युवा ही मजबूत समाज और समृदध देश का निर्माण कर सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आहवान किया और कहा युवा पढाई के साथ साथ खेलों मे अपना जीवन सवारे।
पुलिस नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर लगातार विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक कर रही है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्हे खुद नशे से दूर रहकर अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा।
उन्होंने आमजन से भी अपील कि है कि आसपास में नशा बिक रहा है या कोई नशे का आदी है तो उसकी सूचना जिला पुलिस को या नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्प लाइन 1933 पर दे।

Comments