Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


बुलेट बाइक चोर सहित खरीद फरोख्त में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 सितंबर: एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया के पास एक आरोपी को चोरी की बुलेट बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव मांडी निवासी सुमित, डिडवाड़ी निवासी सोनू, शेरा निवासी कर्मबीर, पुठर निवासी बिट्टू और आसन कला निवासी सचिन के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट लगी बुलेट बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान सुमित निवासी मांडी के रूप में बताई।
टीम द्वारा बाइक के कागजात मांगने पर युवक टालमटोल करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसे बुलेट बाइक चलाने का शौक है और गांव डिडवाड़ी निवासी उसके दोस्त सोनू के पास चोरी की बुलेट बाइक थी। उसने करीब चार माह पहले सोनू से उक्त चोरी की बुलेट बाइक 60 हजार रुपए में खरीदी थी।
पुलिस ने आरोपी सोनू को काबू कर पूछताछ की। उसने उक्त चोरी की बाइक गांव शेरा निवासी अपने दोस्त कर्मबीर से 50 हजार रुपए में खरीदना स्वीकार किया। आरोपी कर्मबीर ने चोरी की उक्त बाइक गांव पुठर निवासी अपने दोस्त बिट्टू से 40 हजार रुपए में खरीदना स्वीकार किया। आरोपी बिट्टू ने उक्त बाइक गांव आसन कला निवासी अपने दोस्त सचिन से 30 हजार रुपए में खरीदना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी सचिन को काबू कर पूछताछ की तो उसने उक्त बाइक मार्च 2024 में न्यू शुगर मिल के पास स्थित एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में वीर भवन चौक निवासी गौरव क्वातरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया उसे बुलेट बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने फैक्टरी के बाहर से उक्त बुलेट बाइक चोरी की। थोड़े दिन चलाने के बाद उसने बाइक पुठर निवासी अपने दोस्त बिट्टू के कहने पर उसे 30 हजार रुपए में बेच दी थी।
पुलिस ने चोरी की बुलेट बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उनकी बेल हो गई।

Comments


Leave a Reply