Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी कॉलेज में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा। मतलौडा स्थित पीकेजी कॉलेज में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में डांसिंग, सिंगिंग, जोक्स, शायरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के महत्व पर आधारित एक्ट प्ले भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मनोरंजन किया। विशेष रूप से नए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संयोजिका महक संधू एवं गुरमीन कौर ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना तथा उन्हें अपनी कला एवं हुनर को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच प्रदान करना है।
कॉलेज के अध्यक्ष CA गौरव जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। वहीं कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. राजेश गार्गी ने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Comments


Leave a Reply