Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


100 प्रतिशत रहा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल का परिणाम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : दिनांक 12 मई 2023 सी.बी.एस.ई. ने कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। सत्र 2022-23 में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में बारहवीं कक्षा में कुल 140 छात्र थे और सभी छात्र सफल रहे। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 137 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की और 73 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
सी0 बी0 एस0 ई0 के बारहवीं के घोषित नतीजों में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ,पानीपत का प्रदर्शन
इस प्रकार रहा:-

  1. लविश – 96.2: अंक लेकर वाणिज्य संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  2. मानसी रोहिला – 95.2: अंक लेकर कला संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  3. आर्यन – 94.6ः अंक लेकर विज्ञान संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।.

दसवीं कक्षा में कुल 177 छात्र थें परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 172 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की और 93 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ऊपर रहें।

यशिका ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिया ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हनु वर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस सफलता को देखते हुए स्कूल स्टाफ में उत्सव का माहौल था। बच्चे इस मौके पर स्कूल पहुुँचे। विद्यालय की प्र्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर और मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने सभी विद्याथियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments