Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी0ए0वी0पुलिस पब्लिक स्कूल में दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस उपलब्धि पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कक्षा दसवीं के शानदार परिणाम का श्रेय अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया और कहा कि जहाँ बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की छाप छोड़ रहे हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बताया कि कक्षा दसवीं के लिए 278 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसके अंतर्गत 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी बच्चों एवं अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी। कक्षा दसवीं में स्कूल की TOPPER खुशी 97% रही।

स्कूल के पाँच सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान पर-खुशी 97%

द्वितीय स्थान पर – रेवा 96.4%

तृतीय स्थान पर- सुरभि 96.2%

चौथे स्थान पर साक्षी -95.6%
पाँचवें स्थान पर दृष्टि राठी- 95.4%

इस अवसर पर सुपरवाइजरी अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments