चिकित्सा शिविर में छात्राओं को प्रायोगिक प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया।
BOL PANIPAT : रेड क्रॉस परिसर में आई. बी. कॉलेज की ओर से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए चिकित्सा शिविर में छात्राओं को प्रायोगिक प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया। शिविर में गृह विज्ञान विभाग से लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने छात्राओं को इस प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के इस भाग दौड़ के जीवन में सड़क हादसे व अन्य खानपान संबंधित जैसे हार्टअटैक हादसे आम हो गए हैं। लेकिन किसी भी हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण लेकर कम किया जा सकता है। हादसों में बहुत से घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने से मृत्यु हो जाती है। गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ सीमा
ने बताया कि गृह विज्ञान विभाग के तहत चल रहे हेल्थ जागरूकता क्लब के तहत छात्राओं के लिए इस शिविर में प्रायोगिक प्रशिक्षण द्वारा सिखाया गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य रखते हुए घायल व्यक्ति को हौसला देना चाहिए। जिससे एक जिंदगी को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम ऐसे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन छात्राओं में आकस्मिक रूप से घटी दुर्घटना का संयम से प्राथमिक उपचार की प्रेरणा पैदा करने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन परिस्थिति का सामना करते हुए घायल की सहायता करने के लिए प्रेरित करना था । गृह विज्ञान प्राध्यापिका प्रोफेसर अंशिका ने कहा कि जीवन अमूल्य निधि है। हमें प्राथमिक चिकित्सा के मूलभूत कुछ नियम पता हो तो इस अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। रेडक्रॉस के प्राथमिक चिकित्सा विभाग से शशि कला भारद्वाज ने प्रायोगिक प्रशिक्षण देखकर छात्राओं को प्रशिक्षित किया

Comments