Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


टाटा इंटरा गाड़ी से 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद. दो आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 9, 2023 Tags: , , , , ,

चंडीगढ़ से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी उक्त अवैध शराब

BOL PANIPAT ,09 मई 2023, सीआईए टू की टीम ने सोमवार सायँ मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनांज मंडी में अवैध शराब से भरी खड़ी एक टाटा इंटरा गाड़ी को पकड़ा। साथ ही मौके पर गाड़ी से दो तस्करों को काबू किया। आरोपियों की पहचान परवेज पुत्र अली हुसेन निवासी विकाश नगर व आकाश पुत्र होरीलाल निवासी जागन डांडी बरैली यूपी के रूप में हुई। गाड़ी से 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे शराब को चंडीगढ़ से गाड़ी में लोढ़ कर बिहार तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया चंडीगढ़ निवासी टोनी नाम के युवक के कहने पर एक अज्ञात युवक चंडीगढ सेक्टर 28 में उनसे खाली गाड़ी लेकर गया था और कुछ देर पश्चात गाड़ी में शराब लोढ़ कर वापिस वही पर उनको दे गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बरामद अवैध शराब व गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने शराब तस्करी के सरगना सहित गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनाज मंडी के शौचालय के पास एक टाटा इंटरा गाड़ी में दो युवक बैठे है। गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के निरीक्षक को साथ लेकर मौके पर दबिश दी तो मंडी में शौचालय के पास टाटा इंटरा गाड़ी खड़ी दिखाई दी। गाड़ी में दो युवक बैठे थे। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान परवेज पुत्र अली हुसैन निवासी विकाश नगर व साथी वाली सीट पर बैठे युवक ने आकाश पुत्र होरीलाल निवासी जागन डांडी बरैली यूपी के रूप में बताई। गाड़ी के तिरपाल को हटवाकर चैक किया तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटीयां मिली। शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर दोनों युवक कुछ भी कागजात पेश नही कर सके। अवैध शराब की पेटीयों को नीचे उतरवाकर गिनती की तो 35 पेटी अवैध शराब मार्का सुपर जुबली स्पेशल व्हीस्की व 75 पेटी अवैध शराब मार्का डिस्काउंट प्रीमियम व्हीस्की पाई गई।

Comments