रोजग़ार मेले में 12 प्रार्थियों का चयन
विभाग लगाता हर महीने ऑफ लाइन व आन लाईन रोजगार मेले
BOL PANIPAT , 22 मार्च। लघु सचिवालय में बुधवार को रोजगार विभाग की और से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के 98 प्रार्थियों ने भागेदारी की जिसमें विभिन्न 5 कंपनियों द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के 12 प्रार्थियों का चयन किया गया। चयनित प्रार्थियों में 4 लड़कियां भी शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में 5 कंपनियों ने भागदारी कर 10 वीं, 12 वी, स्नातक, बीबीए व बी.कोम के प्रार्थियों का चयन किया। उन्होंने बताया कि हर महीने विभाग द्वारा रोजगार मेले लगाये जाते हैं ताकि युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान हो सके।
उन्होंने बताया कि उन्हीं प्रार्थियों को रोजगार के लिए आमंत्रित किया था जिनका विभाग में पहले से ही नाम पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि विभाग हर महीने ऑन लाइन व ऑफ लाइन रोजग़ार मेलों का आयोजन करता है।

Comments