एस.सी व सामान्य वर्ग के खिलाडिय़ों को छात्रवृति प्रदान करने के लिए विभाग ने मांगे आवेदन
BOL PANIPAT , 13 फरवरी। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह रेढु ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 के दौरान जिन खिलाडिय़ों ने 1 अप्रैल, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 तक जो एससी व सामान्य वर्ग के जो खिलाड़ी पदक विजेता रहे हैं उन खिलाडिय़ों को उपलबधियों के आधार पर छात्रवृति प्रदान करने के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किये हैं। पात्र खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस के दौरान जिला खेल कार्यालय (शिवाजी स्टेडियम) में अपने आवेदन 28 फरवरी 2023 तक पत्र जमा करवा सकते हैं।
खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नकद इनाम का आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू हरियाणाडॉटजीओवीडाटइन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पात्र खिलाडिय़ों को मूल आवेदन पत्र , रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पास बुक की फोटो प्रति, पैन कार्ड की फोटो, परिवार पहचान पत्र की प्रति ,आय सार्टिफिकेट (एस.सी. केंडिडेट) के अलावा 1 अप्रैल, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 तक की खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने आवश्यक हैं।

Comments