मोबाइल छीनने के 2 आरोपियों को किया काबू। बरामद किया छीना हुआ मोबाइल।
BOL PANIPAT : 11-07-2023, मोबाईल छीनने के 2 आरोपियान को किया काबु व बरामद किया छीना हुआ मोबाईल आरोपीयान की पहचान विक्की पुत्र धर्मपाल निवासी मनमोहन नगर पानीपत व रिजवान पुत्र मोहम्मद बिलाल निवासी मनमोहन नगर पानीपत के रुप मे हुई आरोपियान के गिरफ्तार करके जेल मे भेजा गया है ।
थाना प्रभारी किला इन्सपैक्टर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाक 10.07.23 को शिकायतकर्ता लक्ष्मी पुत्री रोहीत कुमार डाबर कालोनी पानीपत ने शिकायत देकर बताया कि आज दिनाक 10.07.23 करीब 10.30 बजे सुबह मै अपने घर से पैदल-2 अपने आफिस मे जा रही थी जब मै हिमालयन पब्लिक स्कुल कुटानी रोड़ पानीपत पहुँची तो पिछे से दो लड़के मोटर साईकिल पर आए जिन्होने मेरे हाथ से मेरा मोबाईल मार्का VIVO 1817 CO. रगं नीला काला को छीन लिया उनमे से एक लड़का दुसरे लड़के को कह रहा था कि रिजवान जल्दी भाग ले नही तो पकड़े जाएगे जिनकी मोटर साईकिल SUPER SUPLENDER है और मोटर साईकिल का रगं काला है मोटर साईकिल पर नम्बर प्लेट पर नम्बर नही है मेरे मोबाईल मे JIO CO. का सिम डला हुआ है। दोनो लड़के मेरा मोबाईल छीनकर मोटर साईकिल पर सवार होकर मौका से भाग गए। दोनो लड़को के खिलाफ कानुनी कार्यवाही की जाए। जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 240 दिनांक 10.07.2023 धारा 379A,34 IPC थाना किला पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।
इन्सपैक्टर विजय कुमार ने बतलाया कि त्वरित कार्यवाही करते हुए गुप्त सुचना पर वीर भवन चौक पानीपत से आरोपियो को गिरफ्तार किया गया आरोपीयान से पुछताछ की गई तो आरोपीयान ने पुलिस को बतलाया कि हम नशा करने के आदि है आज हमने नशा करने की तलब लगी हुई थी हमारे पास पैसे नही थे जो नशा की लत को पुरा करने के लिए आज हमने हिमालयन स्कुल के पास से एक राह चलती लडकी से मोबाईल छीन लिया था

Comments