चोरी के केस में वांछित 2 युवकों को किया काबू.
BOL PANIPAT : 25.08.2023 अजीत सिंह, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, पानीपत के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए व चोरो की धर पकड़ के लिए अपराध शाखा-3 से मुख्य सिपाही रणदीप अपनी टीम सहित जलालपुर-1 सनोली रोड़ पर मौजूद थे तो मुखबर खास ने सूचना दी कि दो व्यक्ति चोरी करने के फिराक में घुम रहे है। जिनकों मौका पर काबू करके नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम आशीष उर्फ लक्वा पुत्र राधेश्याम वासी गांव अधमी व दूसरे ने अपना नाम साहिल उर्फ भुरा पुत्र शीशपाल वासी गांव अधमी थाना सनोली जिला पानीपत बतलाया जो कि मुकदमा न. 144 दिनांक 08.06.2023 धारा 457,380 भा.द.स. थाना सनोली जिला पानीपत में वाछिंत थे जिन्होने गांव नगला पार पानीपत के खेत के टयूबवैल के कोठा से इन्वेटर व बैटरी चोरी किये थे जो कि राह चलते कबाड़ी को बेच दिये थे जिनके कब्जा से आशीष उर्फ लक्वा पुत्र राधेश्याम से 500 रूपये व साहिल उर्फ भुरा से 1000 रूपये बरामद किये। जिनको आज दिनांक 25.08.2023 को पेश अदालत किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला ज्यूडिंिशयल जेल भेज दिये गये।

Comments