Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते 3 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 12690 रूपए की नगदी बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 21, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून 2022, थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर घोसली मोहल्ला के नजदीक पार्क में जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 12690 रूपए की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र इकबाल निवासी बबैल रोड, रामजी पुत्र जगदीश निवासी गणेश नगर सनौली रोड व तालिब पुत्र सब्बीर निवासी जगदीश नगर कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान सैक्टर 11 में घोसली मोहल्ला के नजदीक मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की घोसली मोहल्ला के पास बने पार्क में अज्ञात तीन युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 12690 रूपए की नगदी बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments