तीसरी हरियाणा राज्यस्तरीय सीनियर लेक्रोस चैंपियनशिप का हुआ सफल समापन
BOL PANIPAT (हरियाणा): राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भंडारी में लेक्रॉस संघ पानीपत एवं लेक्रॉस संघ हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी हरियाणा राज्यस्तरीय सीनियर लेक्रोस (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2025 का आज भव्य समापन हुआ।
दो दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में हरियाणा के 14 जिलों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सेमी फ़ाइनल और फाइनल मुकाबलों का परिणाम और विजेता टीमें
महिला वर्ग के पहले सेमी फ़ाइनल में सिरसा ने पानीपत को 9-6 के गोल अंतर से तथा दूसरे सेमी फाइनल में जींद ने रोहतक को 22-8 के गोल अंतर से व पुरुष वर्ग जींद ने वारिस सिरसा को 16-6 के अंतर से तथा हिसार ने रोहतक को 17-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।
महिला वर्ग के फ़ाइनल में जींद ने सिरसा को 19-13 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी जीती। रोहतक और पानीपत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में हिसार ने जींद को 20-10 से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी जीती। रोहतक और वारिस सिरसा की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरस्कार वितरण समारोह
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
कमल सैनी (चेयरमैन ऑल इंडिया स्पोर्ट्स) उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह (सरपंच, भंडारी) ने की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ नरेंद्र मोर, दिनेश बैरागी, रामपाल पहलवान अहर, बलराम मायना, जीत बैरागी, कमल सैनी, मोहित शर्मा , सचिन जोली, सनी स्पोर्ट्स विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
लेक्रॉस संघ हरियाणा के महासचिव राजेश टूरण ने बताया— “यह चैंपियनशिप पूरी तरह से निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों व सभी तकनीकी अधिकारियों का प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दिल से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नरेश भोला, पवन धामा, रामरतन धामा, शुगन सिंह शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप (DPE), सोमनाथ सैनी(DPE) रेफरी बोर्ड चेयरमैन, सोनू, राहुल, राजपाल, विष्णु, दीपेश, अमन, मोनू सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments