Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 47510 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मई 2023, सीआईए वन की टीम ने वधावाराम राम कॉलोनी में होली चौक के पास मार्केट में जूआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 47510 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गुलशन पुत्र पूर्णचंद, सौरभ पुत्र हिरालाल, आंचल पुत्र सोहन निवासी वधावाराम कालोनी व संदीप पुत्र जगत सिंह निवासी हरिसिंह कालोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार साय सीआईए वन की टीम गश्त के दौरान थाना तहसील कैंप क्षेत्र के अंतर्गत भावना चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वधावाराम राम कॉलोनी में होली चौक के पास मार्केट में 4 युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जुआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान गुलशन पुत्र पूर्णचंद, सौरभ पुत्र हिरालाल, आंचल पुत्र सोहन निवासी वधावाराम कॉलोनी व संदीप पुत्र जगत सिंह निवासी हरिसिंह कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 47510 रूपए की नगदी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गैंम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments