प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार हेतु 50 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया। चार छात्रों का चयन हुआ।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई के तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । दो कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनमें NIIT limited से मनोज कश्यप एवं कविता व IIFL से धर्मपाल व सन्दीप ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं व उज्ज्वल भविष्य की दिशा सुनिश्चित करते हैं।साथ ही विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचानने व उन्हें निखारने का भी अवसर प्राप्त करते हैं।
संयोजिका डॉ अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अंजलि व डॉ पूनम गुप्ता के निरीक्षण में हुआ ।ये आयोजन पूर्व वर्षों में महाविद्यालय में स्नातक कर चुके विद्यार्थियों के लिए किया गया । साक्षात्कार हेतु 50 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया। चार छात्रों का चयन NIIT व दो का चयन IIFL हेतु हुआ।
NIIT का वार्षिक पैकेज 4.42 लाख व IIFL का वार्षिक पैकेज 2.22 लाख है

Comments