Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मनाया गया 56वां राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2024 Tags: ,

-युवा ‘स्वयं से पहले आप’ के सिद्धांत को बनाए सार्थक : डॉ अनुराधा सिंह

BOL PANIPAT, मंगलवार 24 सितंबर 2024, आर्य कॉलेज मे मंगलवार को एनएसएस इकाई द्वारा 56वां राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस और राष्ट्र निर्माण मे युवाओ की भागीदारी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे की विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वयंसेवक तमन्ना द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके पर तान्या और ग्रुप ने एनएसएस थीम पर सामूहिक नृत्य किया और छात्र हर्ष ने कार्यक्रम मे गिटार के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ विवेक गुप्ता व डॉ मनीषा ढुढेजा ने कॉलेज की उपाचार्य डॉ अनुराधा सिंह का पुष्पगुच्छ एवं पौधा देकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ अनुराधा सिंह ने एनएसएस इकाई के प्रभारी एवं सभी स्टाफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की उन्हे हमेशा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य ‘स्वयं से पहले आप’ के सिद्धांत को सार्थक करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा की राष्ट्र के निर्माण मे युवाओ की सबसे अहम भागीदारी होती है। इसलिए उन्हे महात्मा गांधी जी के दिखाए गए मार्गों पर चल कर देश को हमेशा उन्नति के पथ पर ले जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने ने बताया की भाषण प्रतियोगिता मे  बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा सुषमा को प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र नीतीश को दूसरा, बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया की बीए अर्थशास्त्र विभाग से तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी और बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस मौके पर कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ विवेक गुप्ता ने कहा की स्वयंसेवक हमेशा से ही समाज हित की गतिविधयो मे समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के लिए कार्य करते है। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, रक्तदान, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित लोगों की सहायता एवं पौधारोपण जैसे अनेकों समाज की भलाई के कार्य करते आए है। उन्होंने कहा की पढ़ाई के साथ-साथ हमे सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना बेहद जरूरी है। साथ ही इस अवसर पर डॉ मनीषा ढुढेजा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा की स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल कर्तव्यों को अपने जीवन में उतार उनसे शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ने कहा की अपने आस-पास दूसरों की मदद कर और लोगों को भी इसके मूल कर्तव्यों की और प्रेरित करना चाहिए। ताकि वे भविष्य मे आगे चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके। 

Comments