सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर 8 युवक गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 14 मार्च 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सोमवार साय सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत पुत्र राजेंद्र, नदीम पुत्र अख्तर, अनीष पुत्र रफीक, सुलतान पुत्र मेहदी हसन निवासी भैंसवाल, सूर्यभान पुत्र कुल्लू निवासी साई कॉलोनी, नवीन पुत्र पारसनाथ निवासी सेक्टर 18 पानीपत, राजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी रायपुर बहराईच यूपी व देवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी जाजी सोनीपत के रूप में हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम गश्त करते हुए सेक्टर 13/17 में मार्केट के पास पहुंची तो शराब ठेके के सामने ग्राउंड में सात आठ युवक एक दूसरे के साथ गाली ग्लौच कर लड़ाई झगड़ा करते हुए दिखाई दिए। आरोपी युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी कर आमजन की शांति को भंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने डायल 112 गाड़ी पर तैनात स्टाफ के सहयोग से 8 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 160 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments