धूमधाम के साथ मनाया गया आरंभ फाउंडेशन का छठा फाउंडेशन डे
BOL PANIPAT : आज स्थानीय जिनवाणी विद्या भारती स्कूल के प्रांगण में आरंभ फाउंडेशन का छठा फाउंडेशन डे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर प्रभु प्रशादम् प्रकल्प के अंतर्गत विशाल कढी चावल भंडारे का आयोजन किया गया
सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों व फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा आरंभ फाउंडेशन के वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया
तत्पश्चात आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिगंबर जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन का पौधा व मोमेंटो देकर स्वागत व अभिन्नदन किया गया व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजीव जैन प्रबंधक जिनवाणी विद्या भारती स्कूल, हेमंत रोहिल्ला , दिनेश जैन व समाज सेवी गौरव लिखा का भी स्वागत पौधा देकर किया गया
इस अवसर पर विशेष रुप से समाज में अपनी अग्रणी सेवाओं, सदैव महिलाओं व लड़कियों की सहायता करने व समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए बहन सविता आर्य अध्यक्ष नारी तू नारायणी संस्था को गीता सम्मान से सम्मानित किया गया
जिनवाणी विद्या भारती स्कूल की प्रिंसिपल नीलम गक्खड़ ने शॉल व पगड़ी पहनाकर सविता आर्य का बहुमान किया व फाउंडेशन के सदस्य तानिया भाटिया एंव नीतिका गोयल ने सविता आर्य को गीता सम्मान के रूप में भागवत गीता भेंट की
आए सभी अतिथियों ने बहन सविता आर्य को फाउंडेशन की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मेहुल जैन एडवोकेट ने बताया कि 30 जनवरी 2016 को आरंभ फाउंडेशन की स्थापना की गई थी, फाउंडेशन का शुरू से ही यह उद्देश्य रहा कि युवाओं को जोड़कर सेवा की भावना जागृत की जाए और जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का कार्य किया जाए
उन्होंने यह बताया फाउंडेशन कार डस्टबिन वितरण अभियान विशेष रुप से चला रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने आज बहन सविता आर्य को गीता सम्मान से सम्मानित किया है गीता हमें यह उपदेश देती है अपना कर्म करते रहना चाहिए बहन सविता आर्य अपने कर्म पर विश्वास रखती है
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन हमेशा ऐसे लोगों को सम्मानित करता है जिनकी सेवा अतुलनीय है वर्ष 2021 में ही आरंभ फाउंडेशन ने मैं हूं गांधी अवॉर्ड से जन सेवा दल, भाटिया बहने व समाज सेवा संगठन को सम्मानित किया था जिन्होंने करोना काल में अपनी विशेष सेवा से पानीपत का सहयोग किया था
इस अवसर पर सविता आर्य ने कहा इन युवाओं ने मुझे जो सम्मान दिया है मैं उससे अभिभूत हूं मैं इनका धन्यवाद करती हूं उन्होंने बताया यह संस्था सदैव अच्छा काम करती आ रही है इनके कामों की सराहना है और आज उन्होंने मुझे इतना मान सम्मान दिया उसके लिए मैं संस्था का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं मैं इन युवाओं से सदैव प्ररेणा लेती हूं और हमेशा पानीपत की सेवा में तैयार हूं ऐसे ही सदैव महिलाओ व लड़कियों अधिकारों के लिए काम करती रहूंगी
इस अवसर पर विशेष रूप से अभिषेक गोयल, अरिहंत जैन, पंकज खुराना, विनय बंसल, दीप शर्मा, पी के शर्मा, दीपक जैन, नवीन मुंजाल आदि मौजूद रहे

Comments