आर्य समाज मन्दिर के हाल दिखाई गई मुल्तानी फिल्म सजा-2
BOL PANIPAT 18 नवम्बर 2025, कमल नयन वर्मा द्वारा निर्मित मुलतानी फिल्म सजा-ं2 को समाज के लोगों की पुरज़ोर मांग पर आज आर्य समाज मन्दिर खैल बाजार पानीपत के हाॅल में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया ।
सुबह यज्ञ के बाद इस फिल्म को दिखाया गया । आर्य समाज मन्दिर के प्रधानराजेश आहूजा के विशेष आग्रह पर कमल नयन वर्मा व फिल्म के कलाकार समय पर मन्दिर में पहुंच गए । सर्व प्रथम समाज की ओर से सभी कलाकारों का माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और
लगभग 105 लोगों की मौजूदगी में सभी ने फिल्म का आनन्द लिया । 90 मिनट की इस फिल्म ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और कोई भी दर्शक अपनी पलकें तक नहीं झपका सका । सामाजिक घरेलू विषय पर बनी फिल्म के युवा निर्देशक देव वर्मा ने बहुत ही अच्छे अंदाज से इसे पेश किया । इसकी मजबूत पटकथा व कलाकारों के अभिनय ने सभी दर्शकों को कई बार रुला दिया । फिल्म सजा-ं2 ने भी दर्शकों का ना केवल मन जीता बल्कि कुछ सोचने पर भी मजबूर कर दिया । इस फिल्म में आज के सामाजिक विषय को उजागर किया गया है और लोगों को संदेश दिया गया है कि परिवार बुजुर्गाें के बिना नहीं चल सकता । जैसे इंजन के बिना गाड़ी नहीं चलती वैसे ही परिवार के बुजुर्गों के बिना परिवार नहीं चलता । परिवार के संघर्ष की कहानी को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है । लोगों ने कमल नयन वर्मा और देव वर्मा के प्रयासों की सराहना की ।
इस फिल्म की कहानी और पटकथा कमल नयन वर्मा ने स्वयं लिखी है । संवाद इतने संवेदनशील हैं कि दर्शकों को रुला देंगे । आजकल इस फिल्म को लोगों की मांग पर पानीपत में विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन परनिःशुल्क दिखाया जा रहा है । इस फिल्म में भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा के अलावा कमल नयन वर्मा, तरूण मेहता, पूजा सहगल, मोहित मेहता, नमिता दयाल, नरेन्द्र गर्ग, सोनिया वर्मा, शीनू बरेजा, कविता बतरा, महेन्द्र बजाज, नीरज सोनी, निकिता राघव, टोपन दास वर्मा, रमेश सम्मी, लक्ष्मी मल्होत्रा, शीला रानी और बाल कलाकार ओनिश सहगल, तुषार वर्मा और आरवी चोपड़ा ने अभिनय किया है ।
इस मौके पर प्रधान राजेश आहूजा , कार्यकारी प्रधान बलराज एलावाधी, प्रधान सेवक सुनील बत्रा, कमलेश , गंगा एलावादी, दिव्या वर्मा, धर्मपाल सहगल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Comments