अनुशासन से जीवन जीने का ढंग बनता है और सामाजिक भावना पनपती है : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 17 अक्टूबर। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने आर्य कॉलेज में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर अनुशासन की भावना को सदैव बनाए रखें क्योंकि अनुशासन से ही जीवन जीने का ढंग बनता है और सामाजिक भावना भी पनपती है।

उन्होंने कहा कि हम सबको अपने अंदर सामाजिक भावना भी बना कर रखनी चाहिए ताकि समाज का भी भला किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सब अपने लिए तो जीते ही हैं और अपने लिए काम करते हैं लेकिन हमें दूसरे लोगों के लिए भी काम करने चाहिए और समाज के उत्थान में अपना योगदान ज्यादा से ज्यादा देना चाहिए। हमें एक दूसरे के प्रति मानवता की सहानुभूति भी रखनी चाहिए।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने इस आयोजन के लिए आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति की खुले मन से प्रशंसा की ओर कहा कि आर्य कॉलेज सदा से ही विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। उन्होंने यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर उपायुक्त की धर्मपत्नी आरती दहिया, आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवम प्राचार्य जगदीश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Comments