Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


मैट्रिक्स एवंडेटर्मिननेंट्स विषय पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 6, 2021 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित विभाग द्वारा बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक्स एवं डेटर्मिननेंट्स विषय पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया । विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग जी ने कहा कि सरकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है |

इसमें सुमित ने प्रथम, रूपाली ने द्वितीय, अर्पित एवं स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए । विभागाध्याक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमें कौशल का विकास होता है। प्रोफेसर भावना एवं प्रोफेसर दीपाली ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। गतिविधि का संचालन प्रोफेसर कीर्ति असीजा ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर साक्षी शर्मा प्रोफ़ेसर मानसी बंसल मौजूद रहे।

Comments