करवाचौथ महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. सनातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में करवाचौथ महोत्सव पर महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने इस सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे भारत में यह पर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागन अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती है और उनकी लंबी आयु की कामना करती है। उन्होंने यह त्यौहार रिश्तों को आपस में जोड़ने वाला व संस्कृति का प्रतीक बताया। अध्यापिकाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवा कर इस प्रतियोगिता का आनंद उठाया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर कनक एवं प्रोफेसर हिमांशी द्वारा निभाई गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमकुम , द्वितीय स्थान राखीऔर तृतीय स्थान कोमल पर रहे। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर किरण मदान ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलकर आती है। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर पूनम मदान ने कहा कि करवाचौथ का त्योहार सुख सौभाग्य को बढ़ाने वाला और जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रोफेसर खुशबू, प्रोफेसर करुना सचदेवा, प्रोफेसर रितिका, प्रोफेसर राहुल, प्रोफेसर विकास, प्रोफेसर मोहित का योगदान रहा।

Comments