Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए आरके नारायण द्वारा रचित द गाइड विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी कॉलेज में बीए इंग्लिश ऑनर्स द्वितीय वर्ष तथा एमए इंग्लिश प्रीवियस के विद्यार्थियों के लिए आरके नारायण द्वारा रचित द गाइड विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर आधारित विषय द गाइड के बारे में जानकारी अर्जित की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “ऑडियो विज़ुअल एड्स शिक्षा की एक प्रभावशाली पद्धति है, जो छात्रों को श्रवण और दृश्य दोनों रूपों में सीखने का अवसर देती है। इससे न केवल समझ बेहतर होती है, बल्कि जानकारी लंबे समय तक स्मृति में रहती है।” विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने कहा कि मनोरंजन के द्वारा पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान प्राप्त करने का यह एक  बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम साहित्य को किताबों के अलावा ऑडियो विजुअल माध्यम से देखते व सुनते हैं तो उसे विषय में हम पारंगत हो जाते हैं। अंग्रेजी विभाग समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां करवाता रहता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को ऑडियो विजुअल एड्स के माध्यम से रुचिकर बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन प्रिया बरेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. स्वाती पुनिया, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. मधु शर्मा, डॉ विनय वाधवा  सोनल,  प्रिया सदाना और   राहुल भी मौजूद रहे।

Comments