Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों/ युद्ध वीरांगनाओं/ हिन्दी आंदोलन के सत्याग्रहियों को घर जा कर सम्मानित किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :  24 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देश अनुसार स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर कोविड की अनुपालना में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, हिन्दी आंदोलन के सत्याग्रहियों को उनके घर पर ही सम्मानित करने के निर्देश दिए गए थे। उसी के दृष्टिगत सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों ने इसकी पालना की और सम्मानित किया।  

डीसी सुशील सारवान ने कहा कि समूचा राष्ट्र उन परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, जिन्होंने रणभूमि में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले योद्धाओं को जन्म दिया। आने वाली पीढिय़ों को इनसे सीख लेनी चाहिए।

Comments