हमें शहीदों की कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए: मंत्री सुभाष सुधा
-शहीदों के सपने होंगे साकार: सांसद कृष्णलाल पवार
-मडलौडा अनाज मंडी में निकाली तिरंगा यात्रा
-खिलाडिय़ों स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों ने हजारों की संख्या में लिया भाग
-तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में विशेष उत्साह उमंग वह जोश दिखाई पड़ा
BOL PANIPAT,13 अगस्त। मडलौडा अनाज मंडी मे मंगलवार को तिरंगा यात्रा को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने बतोर मुख्य अतिथि भाग लेकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मंत्री ने तिरंगा यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों ने वतन के लिए जान दी है। हमें उनके शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए। पूरा देश शहीदों के तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल रहा है। इस यात्रा का एक ही उद्देश्य है तिरंगे के प्रति सम्मान में बढ़ोतरी करना एकता ,भाईचारे को स्थापित करना। मंत्री ने कहा कि आज के दिन हम उन असंख्या शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह यात्रा वेशरी, वैशर, भंडारी अलू पुर से होती हुई अहर कुराना चौक पर जाकर संपन्न हुई।
अहर कुराना चौक पर तिरंगा यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हम उन असंख्य शहीदों को नहीं भूले हैं जिनका देश को आजाद करने में अहम योगदान रहा है। आज जो खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं यह लाखों शहीदों की बलिदान और उनकी कुर्बानी का परिणाम है। आजाद भारत को लेकर जो शहीदों ने स्वप्न लिया था उसे साकार करना हम सबका दायित्व है।
राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम देश केप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई ने शहीदों का सम्मान किया था। राज्य सरकार ने शहीदो के परिवारों का सम्मान करते हुए उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि व सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राशि को बढक़र एक करोड़ किया। यह सरकार का शहीदों को सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत – पाक और भारत – चीन की लड़ाई में जो शहीद हुए थे उन 293 परिवारों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है।
तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं ने मोटरसाइकिल व गाडिय़ों के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में विशेष उमंग व उत्सव दिखाई दे रहा था। जिन जिन स्थानों से यह तिरंगा यात्रा निकाली वहां पर मौजूद लोगों ने भारत माता व वंदे मातरम का उदघोष कर तिरंगा यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान दुष्यंत भट्ट, पूर्व विधायक रामपाल, बलिंदर आर्य, डीएसओ धर्मेंद्र हुडडा, राममहेर मलिक, राजेश जागलान, राजेंद्र भादड़,अनिल पंवार योगेश, जसवीर, कोच मीनाक्षी, सुरेंद्रनोहरा, नरेश कश्यप, सुनील, सुमन शर्मा, अनिल पंवार, कृष्ण छोकर, सरपंच सत्ता, सोमदत शर्मा जोशी, जितेंद्र सरपंच वेशर आदि मौजूद रहे।

Comments