शराब तस्करी में 4 सट्टा खाईवाली में 1 व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए गए 11 आरोपियों को अलग-अलग स्थान से किया काबू
BOL PANIPAT : 03 फरवरी 2022, अवैध कारोबार में संलिप्त व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी। शराब तस्करी में 4, सटटा खाईवाली में 1 व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए गए 11 आरोपियों को अलग-अलग स्थान से किया काबू। आरोपियों के कब्जे से 35 बोतल अवैध शराब व सट्टे मे दाव पर लगी 6850 रूपए की नगदी बरामद।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया अभियान निरंतर जारी है। अभियान के दौरान बुधवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 4, सट्टा खाइवाली में 1 आरोपी को व सार्वजनिक स्थाना पर शराब पीकर हुडदंग बाजी करने पाए गए 11 आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। शराब तस्करी में पकड़े गए आरोपियों से 36 बोतल अवैध शराब वही सट्टा खाईवाली के आरोपी से दाव पर लगी 6850 रूपए की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट व गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित तमाम अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों की सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
शराब तस्करो पर की गई कार्रवाही :-
थाना पुराना औघोगिक पुलिस की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए हरि नगर से अजय पुत्र धर्मपाल निवासी हरि नगर को 12 बौतल देसी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना तहसील केंप पुलिस की टीम ने जट्टू चौक के नजदीक से 15 बौतल देसी अवैध शराब सहित गुलशन पुत्र नारायणदास निवासी रामनगर तहसील केंप को गिरफ्तार किया। थाना सैक्टर- 13/17 पुलिस की टीम ने गांव पलहेड़ी के पास श्याम भट्ठे के पास विकाश पुत्र राधे श्याम निवासी पलहेड़ी को 6 बोतल देसी अवैध शराब सहित काबू किया। इसी प्रकार थाना समालखा पुलिस की टीम ने गांव बसाड़ा से मावटी गांव की फिरनी पर त्रिलोक पुत्र जीत सिंह निवासी बसाड़ा को 2 लीटर कच्ची अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया।
सट्टा खाईवाली में की गई कार्रवाही :-
सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बुधवार साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए राजकुमार पुत्र रणबीर निवासी चुलकाना को समालखा में चुलकाना रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे से सट्टा खाइवाली करते काबू किया। मौके पर आरोपी राजकुमार के कब्जे सट्टे के नंबरो की पर्ची व दाव पर लगी 6850 रूपए की नगदी बरामद हुई।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए गए आरोपियों पर की गई कार्रवाही :-
थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस की टीम ने सैक्टर-29 पार्ट 1 में जीटी रोड के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहे आरोपी अजय पुत्र फूलचंद निवासी नूरवाला व रविंद्र पुत्र रणधीर निवासी बिंझौल को गिरफdतार किया। इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने अजीत पुत्र संतोख छोटा महराणा, अमित पुत्र इंद्र निवासी मांडी व सुरेंद्र पुत्र साहब सिंह को महराणा अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। थाना समालखा पुलिस की एक टीम ने सोनू पुत्र शिव निवासी संत कबीर नगर यूपी हाल जुरासी रोड समलखा व नीरज पुत्र बाबू लाल निवासी हथवाला रोड समालखा को रेलवे रोड समालखा से गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना समालखा पुलिस की दूसरी टीम ने उमेश उर्फ मोनू पुत्र जितेंद्र निवासी राजीव नगर समालखा व आनंद पुत्र जोगी निवासी खेड़ी गुजर सनोपत को जीटी रोड सर्विस लेन समालखा से गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना समालखा पुलिस की एक दूसरी टीम ने राकेश पुत्र रघबीर व विक्रम पुत्र रधबीर निवासी करहंस को समालखा में जीटी रोड सर्विस लेन के पास दिल्ली चिकन कार्नर के पास शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया।

Comments