Tuesday, April 14, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के संजीव व नेहा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हासिल किया सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता का पुरस्कार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 9, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत- बुधवार 9 फरवरी 2022, रोहतक के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में 7-8 फरवरी को दो दिवसीय राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ| प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र संजीव व छात्रा नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता का पुरस्कार हासिल किया। वीरवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने कॉलेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा व सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई।

आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला ने अपने बधाई संदेश में कहा की यह पूरे आर्य कॉलेज परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा की आर्य कॉलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं, और प्रंबधक समिति का भी समय संभव यह प्रयास रहता की हम विद्यार्थियों को शिक्षा,खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया रोहतक के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में 7-8 फरवरी को दो दिवसीय राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ,प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र संजीव व छात्रा नेहा ने भाग लिया और अपने मॉडल एडल्टरेशन एंड मिल्क प्लास्टिक, ए क्लोजर टू इनवायरमेंट का व्याख्यान बहुत ही शानदार तरीके से किया जिससे इन दोनों विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता का पुरस्कार हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हासिल कर महाविद्यालय रोशन किया।

डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि हमारे कॉलेज के छात्र समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं भाग लेते रहते है और पुरस्कार जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहते हैं

इस अवसर पर डॉ. अनिल वर्मा, प्राध्यापिका सुदेश कुमारी, साक्षी सैनी, प्रिया शर्मा, खुशबू, निशा, वंदना, यामिन व सुखबीर समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments