Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


10 फरवरी पहली से नौवीं कक्षा की क्लास भी हो जाएगी स्कूलों में शुरू।  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 9, 2022 Tags: , ,

BOL PANIPAT : राज्य के सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों को कक्षा पहली से नौंवी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिये खोलने के विषय में आज शिक्षा विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया।  
पत्र में लिखा गया है कि विभाग द्वारा 10.02.2022 से राज्य के सभी सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों को कक्षा पहली से नौंवी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।  सामाजिक दूरी की अनुपालना करते हुये गत वर्ष जारी की गई SOP के  अनुसार कक्षाओं का संचालन करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं. 
 1. विद्यालय का समय अध्यापकों के लिये प्रातः 9:00 बजे से बाद दोपहर 2:30 बजे तथा विद्यार्थियों के लिये प्रातः 9:00 बजे से बाद दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।
2. विद्यार्थी अपने साथ घर से मध्याहन भोजन लेकर आयेंगे तथा MDM के तहत दिया जाने वाला सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाये। 

3. विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन / मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा जारी रखते हुए विद्यालय खोले जा रहे हैं। 

4. ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति रहेगी।

5. विद्यार्थी अपने माता-पिता की लिखित अनुमति मिलने पर ही विद्यालयों में पढ़ने हेतु बुलाये जाएंगे।

6. विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी तथा इस बारे विद्यार्थियों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। यह पूरी व्यवस्था माता-पिता की सहमति पर ही निर्भर होगी।
कक्षा पहली से नौंवी में पढ़ने वाले तथा माता-पिता की लिखित अनुमति से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के लिये कक्षायें संचालित करने के सन्दर्भ में समुचित कार्यवाही  करने के विषय में पत्र में लिखा गया है.  

Comments