सफाई कर्मियों के रोजगार हेतु विधायक प्रमोद विज करेंगे कमिश्नर से बात
BOL PANIPAT : वीरवार के दिन विधायक विज के कार्यालय में निगम द्वारा ठेके पर काम कर रहे जिन सफाई कर्मियों को रोजगार से वंचित कर दिया गया. उनके प्रतिनिधि एवं सफाई कर्मी विधायक विज के कार्यालय में आए. जहाँ उन्होंने विधायक विज को अपनी समस्या से अवगत कराया और निवेदन किया. विधायक ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए मामले को समझा एवं कर्मियों को आश्वासन दिया कि अगले टेंडर जब भी लगेंगे वे निगम कमिश्नर से सफाई कर्मियों के पुनः रोजगार हेतु बात करेंगे एवं अवगत कराएंगे|

Comments