मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्य अपने चरम सीमा पर है : विजय जैन
BOL PANIPAT : आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ उद्योगपति भाई विजय जैन नए वार्ड नंबर 13 एकता विहार कॉलोनी में डॉक्टर सिताब सैनी आशु सैनी द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जिसमें मुख्य अतिथि भाई विजय जैन का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर के जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बोलते हुए भाई विजय जैन ने कहा है कि मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की जनता से सीधा जोड़ने के लिए राजनीति में आया हूं मेरे और आप के बीच में कोई बिचौलिया नहीं होगा मैं आपके हर सुख दुख में खड़ा मिलूंगा मेरे मन में जनता के प्रति अपार स्नेह और प्यार है उन्होंने कहा है कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है उन्हें के नेतृत्व में देश का नाम आज विश्व में आदर से लिया जाता है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्य अपने चरम सीमा पर है इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर सिताब सैनी ने कहा है कि भाई विजय जैन एक सच्चे सच्चे और ईमानदार व्यक्ति है उनके मन में गरीबों के प्रति सेवा भावना और तड़प है ऐसे आदमी का पानीपत ग्रामीण हल्के में आना और चुनाव लड़ना हलके की जनता और हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है इस अवसर पर दर्शन लाल विजयपाल पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा बलदेव अरोड़ा हनुमान हरवीर मुंशीलाल सुरेश सैनी बबलू जगपाल सैनी मिंटू सैनी प्रवीण अमित कुमार प्रताप श्रीनिवास शर्मा वीरसेन रामेश्वर शर्मा पलटू राम कबीरपंथी अशोक कबीरपंथी धर्मवीर सैनी आदि लोग उपस्थित थे

Comments