प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब परिवारों के लिए बनी आर्थिक सहारा : डीसी
BOL PANIPAT , 13 फरवरी : डी . सी . सुशील सारवान ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( आयुष्मान ) गरीब परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बनी है । इस योजना के तहत गरीब एवं असहाय परिवारों को बीमारियों के निःशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है । इस योजना के तहत प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा लाभ प्रदान किया जाता है । जरूरतमंद लोगों के लिए यह योजना काफी फायदेमंद साबित हो रही है । डी.सी. ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2018 में असहाय परिवारों को बीमारियों का निःशुल्क ईलाज करने की सुविधा प्रदान करने के लिए यह योजना लागू की थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना को शुरू करके गरीब एवं असहाय परिवारों को राहत प्रदान की है । उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्णतया कैशलैस है , लाभार्थी व्यक्ति केवल अपना आयुष्मान भारत कार्ड दिखाकर ही पैनल पर लिए गए निजी अथवा सरकारी अस्पतालों में अपना मुफ्त में ईलाज करवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु लाभार्थी किसी भी अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपने पहचान पत्र , राशन कार्ड दिखाकर बनवा सकता है । इसके लिए पैनल पर लिए गए निजी अस्पतालों तथा सरकारी अस्पतालों में भी यह कार्ड मुफ्त में बनवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि इस योजना की अनूठी विशेषता पोर्टबिल्टी है यानि चाहे मरीज किसी भी राज्य का हो , वह किसी भी राज्य के पैनल पर लिए गए निजी अथवा सरकारी अस्पतालों में अपना मुफ्त ईलाज करवा सकता हैं । डी.सी. सुशील सारवान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला विभिन्न अस्पताल पैनल पर हैं । उन्होंने बताया कि कोई भी लाभार्थी इन अस्पतालों में जाकर अपना आयुष्मान भारत कार्ड दिखाकर अप्रूवड पैकजों पर ईलाज करवा सकता है ।

Comments