Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिस समाज के बच्चे शिक्षित होंगे वही समाज तरक्की करेगा : पार्षद विजय जैन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 16, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आज संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर हरि नगर स्थित अंबेडकर धर्मशाला में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी पार्षद विजय जैन सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट पार्षद अशोक कटारिया वह पार्षद संजीव दहिया ने शिरकत की.

रविदास सभा हरिनगर की तरफ से सभी अतिथियों का संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पार्षद विजय जैन ने अपने निजी कोष से ₹51000 की राशि रविदास धर्मशाला के लिए दान दिए. इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद विजय जैन ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज एक महान संत थे. उन्होंने समाज सुधार के लिए अनेकों कार्य किए छुआछूत को समाप्त करने के लिए जनता को जागरूक करने का कार्य किया.

उन्होंने कहा है कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर के जनता को जागरुक करने का कार्य करेंगे ताकि हमारा समाज बच्चों को शिक्षित करके जागरूकता पैदा करने का कार्य करेगा. जैन ने कहा है कि जिस समाज के बच्चे शिक्षित होंगे वही समाज तरक्की करेगा. इसलिए हमारे को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा तभी हम हमारा समाज और देश तरक्की कर सकता है. यही संत शिरोमणि रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

इस अवसर पर बोलते हुए सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने कहा है किt संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने पिछड़ों और गरीबों के उत्थान के लिए काफी संघर्ष करके समाज को जागृत करने का काम किया इस अवसर पर प्रधान राधेश्याम सुमित कुमार वेद प्रकाश राजेश ठेकेदार रविंद्र शर्मा पंडित ओम प्रकाश शर्मा राजाराम अमित मनोज सुभाष और जसबीर आदि लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

Comments