Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दयानंद ने समाज से भेदभाव मिटाने के अभूतपूर्व प्रयास- सुशील सारवान


BOL PANIPAT : 27 फरवरी , समाज से भेदभाव मिटाने के लिए महृषि दयानन्द ने अभूतपूर्व प्रयास किया । जब भेदभाव की बुराई बहुत गहरा घर कर गई थी ।इसके बारे में बात करना भी मुमकिन नहीं तब स्वामी जी ने बीड़ा उठाया । ये शब्द उपायुक्त सुशील सारवान ने आर्य केंद्रीय सभा के तत्वावधान में मनाए जा रहे महर्षि दयानन्द के जन्मोत्सव पर आर्य समाज मॉडल टाउन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। उपायुक्त ने कहा सामाजिक समरसता के वाहक थे दयानन्द. उन्होंने कहा सती प्रथा उन्मूलन उनके प्रयासों से हुआ। उन्होंने कहा मैं यज्ञ करता हुं. उसकी प्रेरणा स्वामी जी से मिली .

कार्यक्रम के आरम्भ ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया किया गया। अतिथियों का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ भावना ने कहा की महृषि दयानंद ने स्त्री शिक्षा के द्वार खोले ।आज यदि मैं डॉ हूँ तो उनकी वजह से। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए डॉ श्याम ने कहा कि दयानंद का वेदों की और लौटने का आह्वान विश्व को बहुत बड़ी उपहार है।
अपने स्वागत भाषण में आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने कहा कि जब भारत वर्ष अज्ञानता के अंधेरों में डूबा था चारों पाखंडों व कुरूतियों का बोल बाला था तब ऋषि दयानन्द ने वैदिक ज्ञान का प्रकाश दिखाया । विश्व को सत्यार्थ प्रकाश जैसा उपहार दिया जिसमें जीवन के सभी पहलुओं का वर्णन है। उन्होंने कहा की आर्य केंद्रीय सभा ऋषि के कृण्वन्तो विश्वम आर्यम के स्वप्न को साकार कर रही । बेला भाटिया ने कहा कि विश्व का कल्याण केवल व केवल दयानंद के रास्ते पर चल कर ही हो सकता।

भजनों उपदेशक आर्य कुलदीप ने ऋषि महिमा के मधुर भजन गा कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया । मंच का संचालन सभा के मंत्री रमेश बजाज ने किया । अंत मे शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर मुख्य रूप से ओ पी गोयल, ओ पी डावर, ईश कुमार राणा ,प्रमोद शर्मा तीर्थ राम मुटनेजा, संजीव मखीजा, कविता मुखजी, ज्योति अरोरा, राजिंदर अरोरा, राजेश चुग, रणदीप, बीरमति, अलका आहूजा,मंजरी चड्डा, गुलशन नन्दा, आर्य समाज मॉडल टाउन के प्रधान शशि चड्डा, प्रधाना बीरमति,सुमित्रा अहलावत, ईश्वर आर्य,सुरेश मलिक, शकुंतला ,श्री भगवान सिंगला, राकेश भाटिया ,इंदु खन्ना,राकेश खन्ना,छौकर, कमलेश लिखा, आदि मौजूद रहे।

Comments