Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की हितैषी :-ओमवीर सिंह पंवार

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 27, 2022 Tags: , , , ,

-भाजपा-जजपा सरकार जनता की सेवा करने में पूरी तरह रही विफल

BOL PANIPAT : 27 फरवरी, 2022:- पानीपत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भोला चौक स्थित न्यू विजय नगर में मनोज कुमार फौजी के निवास पर नुक्कड़ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार ने पहुचकर आमजन की कालोनी आ रही समस्याओं को सुना ।

कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने उपस्थित कालोनीवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा जजपा हरियाणा सरकार जनविरोधी नीतियों के कारण आज सभी आम जनमानस दुखी है । आज भाजपा जजपा सरकार जनता की सेवा करने पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है ।उन्होंने कहा आज हरियाणा अपराध, बेरोजगारी व भष्टाचार का ग्राफ आसमान पर पहुच चुका है ओमवीर सिंह पंवार ने कहा आज हरियाणा की जनता हर तरह से परेशान है ।

जबकि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की जनता मंहगाई की मार झेलने को मजबूर है । पवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के जनता से तरह तरह जनता टेक्स की वसूली करने लगी हुई है ओर विकास के नाम पर कही भी कोई कार्य नही हो रहा है ।

इस अवसर पर मनोज कुमार फौजी, जितेंद्र कुमार कंडेला, राजकुमार कटारिया, सुरेंद्र बाल्मीकि, सत्यपाल नरवाल, मनोज कुमार उपाध्याय, सुभाष कुमार उपाध्याय, अनेक सिंह, शशि पाल उपाध्याय, मोहित उपाध्यक्ष, राजू कुमार, खुशीराम, रविंद्र कुमार उपाध्याय, कपिल उपाध्याय, जितेन्द्र उपाध्याय, धीर सिंह, आदि काफी संख्या में कालोनी वासी मुख्यरूप से मौजूद थे ।

Comments