इंटर-कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में अजय शर्मा ने कांस्य पदक जीता
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के विद्यार्थियों ने इंटर-कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है | कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुई तथा इस प्रतियोगिता में 57 कि.ग्रा भार वर्ग में एम.ए इंग्लिश प्रथम वर्ष के छात्र अजय शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है |
कॉलेज पहुँचने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने छात्र अजय को सम्मानित किया तथा भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया | प्राचार्य महोदय ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. राजेश कुमार तथा प्रो. सुरेन्द्र देशवाल को बधाई दी | इस अवसर पर प्रो. पी.के नरूला तथा अन्य प्रोफेसर मौजूद रहे |

Comments