एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में केयूके दो दिवसीय मेगा टेलेंट हंट एवं शो का रंगारंग आगाज़
पहले दिन पेंटिंग, मोनो-एक्टिंग, मिमिक्री, भाषण, काव्य पाठ और क्विज की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
सह-पाठ्यचर्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अपूर्ण है: डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT , 15 सितम्बर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्र-छात्राओ में छिपी प्रतिभा को उजागर करने हेतु तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के सांस्कृतिक पाठ्यक्रम अनुसार दो दिवसीय टेलेंट हंट एवं शो का आज रंगारंग आगाज़ हुआ जिसमे कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता और अन्य प्राध्यापकों ने की. पेंटिंग प्रतियोगिता डॉ इंदु बाला एवं प्रो इंदु पुनिया, मोनो-एक्टिंग एवं मिमिक्री प्रतियोगिता प्रो मयंक अरोड़ा एवं प्रो दीपिका अरोड़ा, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रो अन्नू आहूजा, डॉ संतोष कुमारी एवं डॉ भारती गुप्ता और क्विज प्रतियोगिता प्रो अन्नू आहूजा, डॉ. प्रियंका चांदना और प्रो प्रवीण कुमारी की देख-रेख में संपन्न हुई. विदित रहे कि इन प्रतियोगिताओं के सभी विजेता विद्यार्थियों को न सिर्फ पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा बल्कि इन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय यूथ फेस्टिवल, रत्नावली, जोनल और इंटर जोनल प्रतियोगिताओं और इसी तरह की अन्य बड़ी प्रतियोगिताओ और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. युवाओं का समाज निर्माण में योगदान, आधुनिक युग में तकनीक का इस्तेमाल, जी-20 सम्मलेन, हिमाचल प्रदेश त्रासदी, एक देश एक कानून, एक देश एक वोट, जलवायु परिवर्तन जैसे विभिन्न समकालीन विषयों को आज की प्रतियोगिताओं में उठाया गया. प्राचार्य ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 600, 500 और 400 रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि समय रहते बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण हो जाए तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. सह-पाठ्यचर्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी रहती है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक मूल्य प्रचारित होते है और हमें नया सीखने का अनुभव मिलता है. नेतृत्व के गुण और नैतिक मूल्यों में वृद्धि का इनसे बढ़िया साधन कोई नहीं है. उन्होनें सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि अब विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा भी कई दूसरे क्षेत्रो में अपना भविष्य बना सकते है. जीवन को अर्थपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण एवं उर्जावान बनाए रखने के लिए अध्ययन के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेना बहुत जरुरी है.
डॉ संगीता गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और इन्हें देखने से विद्यार्थियों की राष्ट्र और समाज की गौरवशाली परंपरा को समझने में मदद मिलती है. इनसे विद्यार्थी अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं का सम्मान करना सीखता है. सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी पूर्व पीढ़ी के आचार-विचार, व्यवहार और परंपराओं से परिचित होते हैं.
पेंटिंग (चित्रकला) का परिणाम –
प्रथम मोहित कुमार तिवारी बीए- प्रथम
द्वितीय काजल फूलिया बीए- प्रथम
अन्नू बीए-प्रथम
तृतीय अमन बीए- प्रथम
मोहिनी बीए- तृतीय
सांत्वना साहिल बीए- तृतीय
मोनो-एक्टिंग का परिणाम –
प्रथम सुमन बीए- तृतीय
द्वितीय प्रदीप कुमार बीए-प्रथम
तृतीय अज्जू हिन्दुस्तानी बीए-तृतीय
मिमिक्री का परिणाम –
प्रथम अनुज मदेसिया बीए(आनर्स)-द्वितीय
द्वितीय अज्जू हिन्दुस्तानी बीए- तृतीय
तृतीय प्रदीप कुमार बीए- प्रथम
भाषण का परिणाम –
प्रथम सौरव बीकॉम-द्वितीय
द्वितीय दीपा बीए-द्वितीय
आयुष एमएससी-भौतिकी
तृतीय प्रियदर्शिनी बीसीए-प्रथम
खुशबू बीकॉम-द्वितीय
काव्य पाठ का परिणाम –
प्रथम आयुष एमएससी-भौतिकी
द्वितीय मंजू एमएससी
पंकज बी कॉम-प्रथम
तृतीय नितिन बीए- प्रथम
अन्नू बीकॉम-तृतीय
विभिन्न राउंड्स के आधार पर क्विज का परिणाम यह रहा –
प्रथम अश्वनी, रंजीत, निशांत, आशु वर्मा
द्वितीय सौरभ, रोहित, विपिन, नारायण बत्रा
तृतीय अनुज, वंशिका, निखिल, सुमन
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ राकेश गर्ग, डॉ पवन कुमार, प्रो संजय चोपड़ा, प्रो मनोज कुमार, प्रो सुनील, प्रो सचिन, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे. कल गायन, वादन और नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी.

Comments