Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


लघु सचिवालय में लगाया गया अन्त्योदय मेला,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने किया शुभारम्भ।


BOL PANIPAT : 5 मार्च। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का दो मार्च से दूसरा चरण शुरू है। इसी कड़ी में रविवार को जिला के लघु सचिवालय के प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना है कि कोई भी गरीब ना रहे,इसीलिए सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को एक स्थान पर देने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय के प्रति कितना गम्भीर हैं, यह उनके आज के दौरे से स्पष्ट हैं। मुख्यमंत्री स्वयं मोनिटरिंग करने के आज दो मेलों में पहुंचे और स्थितियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय लोगों के पास पहुँच रहा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में कहा कि योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए ये मेले लगाए गए हैं। एक ही जगह पर सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय को लोगों तक लेकर आए हैं।
मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी परिवार गरीब ना रहे। हर परिवार का आर्थिक उत्थान करना सरकार का लक्ष्य है। नई योजना ला रहे हैं जिसमें अनुभवी लोगों का इस्तेमाल करेंगे। समाज के पांच अनुभवी व्यक्तियों को हर सौ परिवारों के ऊपर सारथी लगाएंगे। 15 लाख परिवारों को 1.80 लाख की आय से ऊपर लेकर जाएंगे उन्होंने कहा कि हर लाभार्थी को प्रदेश सरकार की योजनाओं के अनुरूप अवश्य लाभ मिलने चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री की सोच है कि पंक्ति के हर अंतिम व्यक्ति का भला हो और य़ह सोच उनकी पूरी हो सकें। मुख्यमन्त्री मनोहर लाल स्वयं इन मेलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य 15 लाख परिवारों की आय 1.80 लाख से ऊपर ले जाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजना के अनुसार लोन मुहैया करवाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
डॉ अर्चना गुप्ता ने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए लोन दिलवाने के उद्ेश्य को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ,बीडीपीओ पानीपत पूनम चंदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें।

Comments