Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बैंकिंग के दौरान जालसाज के धोखे से बचें उपभोक्ता-एलडीएम कमल गिरधर

By LALIT SHARMA , in Business DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 12, 2022 Tags: , , , ,

मोबाइल फोन पर आते रहते हैं झूठे झांसे,इनसे बचें।

BOL PANIPAT , 12 मार्च। एलडीएम कमल गिरधर ने सभी बैंक उपभोक्ताओं से अपील की है कि मोबाईल फोन पर किसी भी ग्रुप या फोन नंबर से लिंक को क्लिक करने के लिए अनुरोध आए तो उससे बचना चाहिए। बैंक के अकाऊंट को हैक कर धनराशि हड़पने वाले अपराधी अंजान लिंक भेजकर उपभोक्ता को उसे देखने का लालच देते रहते हैं। इसीलिए इन झांसों में नहीं आना चाहिए।

उन्होंनेे कहा कि इन दिनों समय डिजीटल बैंकिंग का आ गया है। अधिकांश उपभोक्ता तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण मोबाइल फोन या एटीएम कार्ड से होने वाले झांसों को जान पहचान नहीं पाते और अपना धन गवां देते हैं। जिससे उनको आर्थिक ही नहीं मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

एलडीएम कमल गिरधर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर और उसके पीछे लिखा सीवीवी नंबर नहीं देना चाहिए। कोई आदमी अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताकर उपभोक्ता को फोन कर उससे खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर आदि पूछता है तो उसे किसी बात का जवाब ना दे। बैंक से फोन आएगा तो वह उपभोक्ता को बैंक में ही बुलाता है। सभी को जागरूक नागरिक बनकर इन जालसाजों से बचना चाहिए औऱ इनकी बातों में नहीं आना चाहिए।

Comments