मदन लाल धींगडा के नाम से बनेगा 51 लाख रुपये का कम्युनिटी सेंटर
विधायक विज ने पंजाबी नव निर्माण सभा को दी सौगात
BOL PANIPAT : पानीपत, बुधवार को पानीपत शहरी विधायक कार्यालय में आकर पंजाबी नवनिर्माण सभा के सदस्यों द्वारा विधायक विज के समक्ष यह मांग रखी गई कि पंजाबी नव निर्माण सभा से. 7 में शहीद मदन लाल धींगडा के नाम पर कम्युनिटी सेंटर बनवाना चाहते हैं जिसे संज्ञान में लेकर विधायक विज ने तुरंत ही 51 लाख रुपये की राशि की सौगात दी है जिसके लिए सभा के प्रतिनिधियों के द्वारा विधायक विज का आभार व्यक्त किया गया|

पानीपत के सबसे पुराने रंग मंच को मिलेगा नया रूप, विधायक विज ने नवनिर्माण के लिए दी 31 लाख की सौगात
पानीपत का सबसे पुराना एकमात्र रंगमंच जहाँ पर कई कलात्मक प्रतिभाओं ने जन्म लिया है, आपको बता दें कि यह वही रंग मंच है जहाँ मिर्ज़ा ग़ालिब के समकक्ष बैठने वाले मशहूर उर्दू शायर अल्ताफ हुसैन हाली ने अपनी प्रतिभा को दिखाया है किन्तु इन दिनों यह कला का मंच अपनी गुमनामी की दशा को झेल रहा था | अब इसके अच्छे दिन आने वाले हैं| बुधवार को विधायक विज के कार्यालय में कला मंच के सदस्यों द्वारा इस कम्युनिटी सेंटर के निर्माण हेतु धनराशि की मांग रखी गई थी जिसे विधायक विज ने संज्ञान में लेते हुए 31 लाख रुपये की सौगात दी है एवं इस बात का आश्वासन दिया है कि आगे भी इस मंच के निर्माण हेतु जो भी आवश्यकता होगी वह उनके द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी| सहायता राशि हेतु रंग मंच के सभी सदस्यों ने विधायक विज का आभार जताया है| इस अवसर पर प्रधान रमेश मल्होत्रा, अनिल मदान, कृष्ण लाल मोंगा, सुलेख जैन, संजय ठाकुर, यश गुप्ता, राज बठला आदि मौजूद रहे |

Comments