Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


मनोहर सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ली कार्यकर्ताओ की बैठक.

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 26, 2023 Tags:

BOL PANIPAT : 26 अक्टूबर । मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन के नौ साल सबका कल्याण करने वाले रहे इन नौ सालों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन जन का कल्याण किया है ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने आज बापौली में मुख्य मनोहर लाल के शासन के नौ साल पूर्ण होने पर बापौली में कार्यकर्ताओ एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की पहले की सरकारों में जातिवाद तथा क्षेत्र वाद  हावी रहता था मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन सभी वादों को समाप्त पर केवल विकासवाद कायम किया सभी जिलों में एक समान विकास कार्य हो रहे है।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होता था नौकरियां बिकती थी तथा तबादलों में भ्रष्टाचार होता था । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना खर्ची पर्ची नौकरी देकर एक स्वच्छ परंपरा स्थापित की। तबादला नीति ऑनलाइन कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई।
यही नहीं मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे से पदोनोंत होने वाले आई ए एस अधिकारियों की व्यवस्था में परीक्षा शुरू करा पारदर्शिता का नया आयाम स्थापित किया है।
आस सिस्टम लागू किया यही नहीं  मुख्यमंत्री ने 550 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है।
अंतोदय गरीब उत्थान मेले लगाकर कर गरीब राज्य वासियों का जीवन स्तर ऊपर उठाया है।
किसान भाइयों को कई बार उचित भाव ना मिलने की वजह से अपनी फसल को सड़को पर फेंक देनी  पड़ती थी इस समस्या को भावांतर योजना लागू की ये मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल लागू किया ,मेरा पानी मेरी विरासत,बागवानी पर सब्सिडी देना,सब्जी पर सब्सिडी देना, दाल तिलहन पर सब्सिडी देकर किसान का भला किया।
स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया है  हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की ।मेडिकल सीट बढ़ेगी। पीपीपी  मोड पर भी सी टी स्कैन तथा अल्ट्रा साउंड आदि सुविधाओं को प्रदान किया।
आयुष्मान योजना को चीर आयु योजना तक बढ़ाया है। मेडिकल कालेज की संख्या नौ साल। में मेडिकल विश्वविद्यालय 2 से 15 की है।
परिवार पहचान पत्र के आधार पर शासन प्रशासन आम जन के द्वार पहुंचा दिया है ।पात्र लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने कहा की  मुख्यमंत्री की खेल नीति के कारण आज प्रदेश के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। बैठक।की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रावल ने की बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रयास रावल ने किया।बैठक में मुख्य रूप से  जिला महामंत्री कृष्ण छोकर जीवन, पीताम्बर रावल, बिट्टू प्रजापत ताजपुर सुरेंद्र जलमाना तथा दीपक उझा मौजूद रहे

Comments