हनुमान जी के चरणों में पानीपत का निमंत्रण रखा गया
BOL PANIPAT : पानीपत पधारो हनुमान जी यह निमंत्रण स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अयोध्या हिंदू धर्म में हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान जी को दिया l
उन्होंने यह निमंत्रण पानीपत की समस्त धार्मिक संस्थाओं एवं पानीपत की जनता की ओर से श्री हनुमान जी को दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पानीपत पर श्री हनुमान जी की विशेष कृपा है। विशेष आशीर्वाद है l सभी पानीपत वासी एकजुट होकर श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। ऐसे में भगवान जी का आशीर्वाद विशेष महत्व रखता है। भगवान जी वैसे तो कण-कण में विद्यमान हैं। किंतु 16 अप्रैल जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी से विशेष आग्रह किया गया l
हनुमान जन्मोत्सव के प्रमुख कार्यकर्ता सूरज दुरेजा ने कहा केसरी हनुमानगढ़ी हनुमान जी का बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है हनुमान जी के चरणों में लिखित प्रार्थना पानीपत की समस्त संस्थाओं की ओर से हनुमान जन्मोत्सव समिति ने रखी। पानीपत के आयोजन की जानकारी उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या नगरी में मंच के माध्यम से महाराज श्री ने हजारों लोगों के बीच रखी। सभी देशवासियों को प्रेरणा मिली कि वह भी अपने शहर में हनुमान जन्मोत्सव पानीपत की भांति मनाएं। सूरज दुरेजा ने बताया कि जिस समय हनुमान जी के चरणों में पानीपत का निमंत्रण रखा गया पूरा सदन जय श्री राम के नारों से गूंज पड़ा
हनुमान गढ़ी के बारे में विवरण :
पवनपुत्र हनुमान को समर्पित यहाँ मंदिर अयोध्या से 1 किमी दूरी पर स्थित है, इस मंदिर का निर्माण विक्रमादिय द्वारा करवाया गया था जो आज हनुमान गढ़ी के नाम से प्रसिद्ध है| ऐसी मान्यता है की पवनपुत्र हनुमान यहाँ रहते हुए कोतवाल के रूप में अयोध्या की रक्षा करते हैं| मंदिर के प्रांगन में माता अंजनी के गोद में बैठे बाल हनुमान को दर्शाया गया

Comments