माँ के दूध मे होते है सभी पौष्टिक तत्व: अर्चना
BOL PANIPAT : 7 अप्रैल , भाजपा जिला अध्यक्ष ने आज सिविल हस्पताल मे लेबर वार्ड मे सभी गर्भवती महिलाओ को फल वितरण करते हुए पोस्टिक आहार लेने का दिया संदेश। और कहा माँ को भरपूर मात्रा मे आयरन लेना चाहिए। आय रन की कमी के कारण माँ और बच्चे दोनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आयरन हम हरी पतेदार सब्जियों से भरपूर मात्रा मे मिल सकता है।
इसलिए हरी सब्जियों का सेवन करे। लोहे की कढ़ाई मे खाना बनाये। दुध दही का सेवन करे। लेबर वार्ड मे जाकर डॉक्टर अर्चना ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि हर माँ को कम से कम 6 महीने तक अपना का दूध आवश्य पिलाना चाहिए। माँ के दूध में सभी प्रकार के पोस्टिक तत्व भरपूर मात्रा मे जाते है। 6 महीने तक किसी भी प्रकार का कोई आहार बच्चे को ना दे।
माँ के दूध में सभी प्रकार के रोगों से लड़ने की ताकत होती है।जिला अध्यक्ष ने सभी डॉक्टरों को बधाई दी कि हर वार्ड मे उन्होंने विशेष तोर पर सफाई का ध्यान रखा है। सफाई कर्मचारियों को बधाई दी और उनका धन्यवाद भी किया। इस मौके पर विशेष रूप से मेयर अवनीत कोर,जिला महा मंत्री रविंद्र भाटिया, जिला सचिव अनिता चावला, जिला मीडिया सह प्रभारी सुनीता गोयल, पार्षद शिव कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments