डी जे की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू।
BOL PANIPAT :13 अप्रैल 2022, डी जे की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू।चोरी किये दो एंपलीफायर, एक स्पीकर, दो मिक्सर व वारदात में प्रयोग की क्वालिस गाड़ी बरामद. सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने गांव सूताना अड्डे पर डीजे की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मंगलवार सायँ सूताना अड्डे से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोनी पुत्र केशाराम निवासी ढाण्ड कैथल व जितेंद्र पुत्र मदन लाल निवासी सुताना पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो एंपलीफायर, एक स्पीकर, दो मिक्सर व वारदात में प्रयोग की एक क्वालिस गाड़ी बरामद कर दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया मंगलवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव सुताना अड्डे पर क्वालिस गाड़ी में सवार संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपित युवकों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त गाड़ी में सवार होकर मार्च में गांव सुताना अड्डे पर रात के समय डीजे की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में सुताना निवासी कृष्ण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
कृष्ण पुत्र धनपत निवासी सूताना ने 17 मार्च को थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर बताया था कि उसने गांव में अड्डे पर डीजे की दुकान कर रखी है। वह 16 मार्च की रात दुकान को बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था, चैक करने पर दुकान में 3 एंपलीफायर, 2 मिक्सर नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर उक्त सामान चोरी करके ले गए। कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments