Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


डेयरी में घूसकर चोट मारने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जुलाई 2025, थाना किला पुलिस ने डेयरी में घूसकर डंडे व गंडासी से युवक को चोट मारने मामले में दूसरे आरोपी को सोमवार शाम को उग्राखेड़ी अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी हुनमान कॉलोनी निवासी आशु उर्फ अश्वनी व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि थाना किला में महादेव कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र ब्रहमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नशा मुक्त समाज सुधार समिति का प्रधान है और नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चलाता है। 6 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वह डेरी में पशुओं का चारा कर रहा था। तभी आशु उर्फ अश्वनी, राम, लखन, सागर, सन्नी व आशु डंडे व गंडासी से लैस होकर डेरी में आए। आरोपी राम व आशु ने पकड़ कर उसके सिर पर गंडासी से वार किये अन्य आरोपियों ने उसे पकड़े रखा। आरोपियों ने गंभीर चोट मारकर उसकी जेब से 3100 रूपए लूट लिए। वह जोर से चिल्लाया तो भाई मनवीर व सुशील आवाज सुनकर मौके पर आए। आरोपी उन्हें आते देख मौके से फरार हो गए। सभी आरोपी नशे के कारोबार से जुड़े हुए है। आरोपी जाते हुए उसे जांन से मारने की धमकी देकर गए है। थाना किला में राजकुमार कि शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments