मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. झपटा गया मोबाइल बरामद.
BOL PANIPAT : 18 अप्रैल 2022, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. झपटा गया मोबाइल बरामद. सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर पुत्र सूरजभान निवासी नारा पानीपत के रूप में हुई। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया शनिवार की देर साय गश्त के दौरान सीआईए-वन पुलिस की एक टीम असंध रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की असंध रोड नहर पुल के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक पर सवार होकर फरवरी में जीटी रोड पर आर्य कॉलेज के सामने खड़ी एक लड़की से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में प्रियंका पुत्र मोहन लाल निवासी बाबरपुर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका ने बताया था की वह बिशन स्वरूप कॉलोनी में सीए सतीश कुमार के पास काम करती है। 7 फरवरी की साय ऑफिस से घर जाते समय वह जीटी रोड पर आर्य कालेज के सामने ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। प्रियंका की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फोन झपटमारी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया झपटा गया उक्त मोबाइल फोन गिरफ्तार आरोपी सागर के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने एक दिन की पुलिस रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी सागर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इसके साथी आरोपी को भी जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा।

Comments