Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को टैब वितरण कर सम्बोधित करेंगे।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL Politics , at May 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 मई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल वीरवार को प्रात: 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को टैब वितरण कर सम्बोधित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ मा0 विद्यालय मॉडल टाऊन में आयोजित किया जाएगा जिसमें सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा व प्रमोद विज विद्यार्थियों को टैब वितरित करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सुशील सारवान ने दी। उन्होंने बताया कि यह टैब 10वीं और 12वीं क्क्षा के विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में मुख्यालय से आए उपनिदेशक (आईटी) सुरेन्द्र सिंह बांगड़ ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया।
डीईईओ बृजमोहन गोयल ने बताया कि वीरवार को कुल 5 स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर 1313 टैब वितरित किए जाएंगे। जिला में कुल 17543 टैब वितरित किए जाने हैं।

Comments